न्यूजीलैंड में ब्याज दर 2.75 फीसदी हुई
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रिजर्व बैंक के गवर्नर एलन बोलार्ड ने अप्रैल, 2009 से अधिकारिक नकदी दर (ओसीआर) को 2.5 फीसदी कर रखा था। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था अब दूसरे साल में पहुंच गई है और ऐसे में यह बढ़ोतरी उचित है।
बोलार्ड ने ब्याज दर घटाने की मांग को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के निर्यात दर में वृद्धि और अमेरिका व आस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में आई स्थिरता के मद्देनजर यह बढ़ोतरी उचित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications