चीन ने प्रतिबंधों के पक्ष में मतदान किया: ईरान
हैम्बर्ग, 10 जून (आईएएनएस)। ईरान ने चीन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्तावित अतिरिक्त प्रतिबंधों के पक्ष में मतदान करने का आरोप लगाया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ईरान के परमाणु प्रमुख अली-अकबर सालेही ने कहा, "हम संयुक्त राष्ट्र में चीन के इस कदम से अचंभित हैं।"
सालेही ने कहा, "चीन उत्तर कोरिया का समर्थन करता है जिसने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। परंतु उसने ईरान के खिलाफ प्रस्ताव का समर्थन किया जबकि हमारा परमाणु कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की निगरानी में है।"
उन्होंने कहा, "चीन का यह कदम निश्चित तौर पर दुनिया भर के मुसलमानों और बीजिंग के संबंधों पर नकारात्मक असर डाल सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications