अर्जुन सिंह एंडरसन की रिहाई कराने वाले का नाम बताएं : शिवराज
भोपाल गैस त्रासदी के मुख्य आरोपी वारेन एंडरसन को भगाने में तत्कालीन प्रदेश सरकार द्वारा मदद करने का खुलासा तत्कालीन कलेक्टर से लेकर भोपाल से दिल्ली ले जाने वाले विमान के पायलट ने किया है। उसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को तत्कालीन मुख्यमत्री अर्जुन सिंह को पत्र लिखकर कहा है कि देश की जनता जानना चाहती है कि उन्होंने किसके कहने पर एंडरसन को सात दिसंबर 1984 को गिरफ्तार किए जाने के बाद तत्काल रिहा करने की व्यवस्था की।
मुख्यमंत्री ने अपने खत में कहा है कि पिछले 72 घंटे से पूरा देश उस व्यक्ति का नाम जानना चाह रहा है जिसके कहने पर एंडरसन की रिहाई हुई। उन्होंने आगे लिखा है कि प्रदेश और भोपाल की जनता को अपने तत्कालीन मुख्यमंत्री से उस व्यक्ति का नाम जानने का अधिकार है जिसके कहने पर एंडरसन की रिहाई की गई।
चैहान ने अर्जुन सिंह से अपेक्षा की है कि वे प्रदेश की जनता के हित में सत्य को और अधिक नहीं छुपाकर रखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications