दिल्ली के मॉल में बिकेगी शराब
दिल्ली के आबकारी मंत्री ए. के. वालिया ने बताया, "दिल्ली में कुछ चुनिंदा मॉल अगले सप्ताह से शराब बेच सकेंगे। इसके लिए 14 मॉल ने आवेदन किए थे जिनमें से नौ को मंजूरी दी गई है।"
वालिया ने बताया कि मापदंडों के मुताबिक शराब की दुकान के पास न्यूनतम 1,000 वर्ग फुट जगह होनी चाहिए।
एक वरिष्ठ आबकारी अधिकारी ने बताया, "चयनित नौ मॉल को वार्षिक आधार पर प्रत्येक लाइसेंस के लिए 600,000 रुपये जमा करना होगा।"
आबकारी मंत्रालय को हालांकि अभी मॉल का निरीक्षण करना बाकी है। मंत्रालय को उम्मीद है कि इस प्रक्रिया को कुछ दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
अधिकारी ने बताया, "उम्मीद है कि अगले हफ्ते से सभी मॉल शराब की बिक्री शुरू कर देंगे।"
अधिकारी के मुताबिक ये मॉल जनकपुरी, रोहिणी, नेताजी सुभाष प्लेस, वजीरपुर, राजा गार्डेन और लक्ष्मी नगर में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications