निर्वस्त्र करने के मामले में 3 पुलिसकर्मी निलंबित (लीड-1)
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "एक महिला हेड कांस्टेबल सहित तीन कांस्टेबल निलंबित कर दिए गए और मायापुरी पुलिस चौकी के एक उप निरीक्षक का तबादला कर दिया गया।"
अधिकारी ने बताया, "अब तथ्यों की जांच के लिए सतर्कता जांच कराई जाएगी।"
मायापुरी के झुग्गी बस्ती इलाके में 30 साल की मयूरी (बदला हुआ नाम) रहती है। पुलिस अधिकारियों ने कार से रुपये चुराने के आरोप में उसके 12 साल के बेटे को हिरासत में लिया था।
शिकायत के मुताबिक 22 मई को मयूरी और उसके पति थाने में बेटे को छुड़वाने के लिए गए थे। इसके उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
महिला ने आरोप लगाया था कि उस पर कथित रूप से निर्वस्त्र होने के लिए पुलिसकर्मियों ने दबाव डाला था। जिसके बाद पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शरद अग्रवाल ने इस मामले में छानबीन के आदेश दिए हैं।
मायापुरी पुलिस थाने के सूत्रों के मुताबिक यह आरोप झूठा है और हिरासत में लिया गया बच्चा स्थानीय गिरोह का सदस्य है जो ट्रैफिक सिगनल पर रुकने वाले वाहनों में चोरी करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications