अफगानिस्तान में विस्फोट, 39 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रांत के वरिष्ठ अधिकारी हज अनस ने बताया कि विस्फोट बुधवार को लगभग दस बजे अर्घदाब जिले में हुआ जिसमें 39 लोगों की मौत हो गई जबकि 73 अन्य घायल हो गए।
अधिकारी के मुताबिक घायलों में दस बच्चे भी शामिल हैं। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
गौरतलब है कि अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications