कुशीनगर में बनेगा उप्र का पहला 'पर्यटन थाना'
कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि देखने को मिल रही है। उनकी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करना प्रशासन की जिम्मेदारी बन गई है। इसलिए प्रशासन को स्थानीय स्तर पर थाने की कमी महसूस होने लगी है।
पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने कहा कि पर्यटन थाने को लेकर पुलिस महकमे की ओर से प्रस्ताव मांगा गया था। पुलिस कार्यालय ने प्रस्ताव आला अधिकारियों को भेज दिया गया है। प्रस्ताव में कड़ी चौकसी को लेकर एक थानाध्यक्ष के साथ दस की संख्या में उप निरीक्षक, पांच की संख्या में हेड कांस्टेबलों के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल की आवश्यकता बताई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications