दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों तक नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम
नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को संकेत दिया कि अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों तक बिजली के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे।
सरकार के उच्च पदस्थ सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "अक्टूबर तक बिजली के दाम बढ़ाए जाने की संभावना नहीं है। इसमें कई तरह के उलझाव हैं और सरकार फिलहाल उन उलझनों को सुलझाना नहीं चाहती है।"
राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रमंडल खेल तीन से 14 अक्टूबर तक होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications