इंफोसिस इस साल 30 हजार नौकरियां देगी
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस गोपालकृष्णन ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा, "इस साल इंफोसिस 30,000 लोगों को नौकरी देगी।"
उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में तेजी का दौर लौट आया है और यह इंफोसिस समेत अन्य कंपनियों के अच्छे प्रदर्शन का सबूत है।
यहां स्थित इंफोसिस टेक्नोपार्क के विकास केंद्र में 1,500 कर्मचारी कार्यरत हैं।
उन्होंने कहा कि टेक्नोपार्क के निकट ही विशेष आर्थिक क्षेत्र में एक और केंद्र साल के अंत तक शुरू हो जाएगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि केरल जल्द ही एक सूचना प्रौद्योगिकी ताकत के रूप में उभरेगा इसके लिए अभी इस क्षेत्र को बढ़ावा देना होगा।
गोपालकृष्णन ने कहा कि केरल के साथ हर क्षेत्र में अच्छे और बुरे पहलू जुड़े हैं, लोगों का अभी भी मानना है कि यहां निवेश नहीं बढ़ाया जा सकता लेकिन जिन लोगों ने यहां निवेश किया है उन्हें केरल में बेहतर सुविधाएं मिली हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रदेश की एक और खासियत आयुर्वेद है, खासकर सूचना प्रौद्योगिकी कर्मचारियों के लिए यह एक बहुत लाभदायक साबित हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications