राजीव गांधी स्मारक की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले
सुरक्षाकर्मियों के वेतन व भत्तों पर प्रति वर्ष 1़23 करोड़ रुपये तथा शस्त्र, परिवहन, कार्यालय और आवास पर करीब 7.06 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वर्ष 2004 में मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार दिल्ली स्थित सभी नौ समाधियों की सुरक्षा व्यवस्था सीआईएसएफ के जिम्मे है।
श्रीपेरूम्बुदूर स्थित राजीव गांधी स्मारक की सुरक्षा अब तक शहरी विकास मंत्रालय के अधीन था। शहरी विकास मंत्रालय इस मामले में गृह मंत्रालय, सीआईएसफ और सीपीडब्ल्यूडी जैसी एजेंसियों का सहयोग ले रहा था। इसके बाद महसूस किया गया कि इस स्मारक की सुरक्षा भी दिल्ली स्थित अन्य समाधियों की तरह सीआईएसएफ के हवाले कर दी जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications