शिमला में आराम फरमा रहे हैं राजपक्षे (फोटो सहित)

शिमला, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से दिल्ली में द्विपक्षीय और जातीय समस्या के बारे में वार्ता करने के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे इन दिनों अपनी पत्नी के साथ शिमला की खूबसूरत वादियों में आराम फरमा रहे हैं।

यहां पहुंचने के बाद राजपक्षे की पत्नी शिरांथी ने कहा कि इस शहर में होना बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने शहर की खूबसूरती का मुआयना करने के लिए सड़कों पर बिना किसी तामझाम के सैर की।

उन्होंने कहा, "यह मेरी इस शहर की पहली यात्रा होने के साथ किसी हिल स्टेशन का भी पहला दौरा है। यह वाकई यादगार यात्रा है।"

शहर में घूमने की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैं शहर की खूबसूरत जगहों को देखना पसंद करूंगी।"

नई दिल्ली का आधिकारिक दौरा पूरा करने के बाद राजपक्षे अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को निजी दौरे पर शिमला पहुंचे।

शिरांथी ने करीब दो घंटे तक शहर का भ्रमण किया और कुछ खूबसूरत शॉलों की खरीददारी की।

हिमाचल एम्पोरियम के एक दुकानदार ने कहा, "शिरांथी ने हमारी दुकान से कुल्लू की छह शॉलें खरीदीं।" इसके अलावा उन्होंने कुछ और परिधान खरीदे।

इसके अलावा उन्होंने शहर की विभिन्न ऐतिहासिक धरोहरों को देखा।

इसके बाद उन्होंने क्राइस्ट चर्च का दौरा किया। इसे 1857 में बनवाया गया था। वहां पर वह करीब आधे घंटे तक रहीं।

शिरांथी ने 123 साल पुराने गेयटी थियेटर का भी दौरा किया जहां नोबेल पुरस्कार विजेता रूडयार्ड किपलिंग और प्रख्यात कलाकार पृथ्वीराज कपूर ने नाट्य प्रस्तुति दी थी।

स्थानीय लोगों के सेवा सत्कार से खुश दिख रहीं शिरांथी ने कहा कि यहां के लोगों का उत्साहजनक आतिथ्य काफी सुखद अनुभूति देता है।

राजपक्षे दंपति यहां के ओबेराय समूह के हैरिटेज होटल विल्डफ्लावर हॉल में ठहरा हुआ है। वे शुक्रवार दोपहर कोलंबो के लिए रवाना होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+