जेल में मिला लापता परमाणु वैज्ञानिक (लीड-1)

देश के प्रतिष्ठित परमाणु शोध संस्थान में वैज्ञानिक अधिकारी राधाकृष्णन पांच जून की शाम से लापता थे। एक महिला शाहनवाज की शिकायत पर राधाकृष्णन को गिरफ्तार किया गया। महिला नौकरी दिलाने वाली एजेंसी का संचालन करती है।

पल्लावरम पुलिस थाने के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "लगता है कि राधाकृष्णन ने एजेंसी के विज्ञापन को गलत समझा। उन्होंने तीन मोबाइल और दो अन्य नंबरों से एजेंसी में फोन कर अपशब्द भाषा में बातें कीं। उन्होंने अश्लील एसएमएस भी भेजे।"

महिला की शिकायत पर पुलिस ने शाहनवाज से कहा कि वह छह जून को योजना के तहत राधाकृष्णन को निर्धारित स्थान पर बुलाए।

पुलिस ने कहा कि जब राधाकृष्णन वहां आए तो हमने उन्हें हिरासत में ले लिया। उसने कहा कि वह बेंगलुरू का रहने वाला है और एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है। उसने बेंगलुरू का पता भी दिया। इसके बाद पता के सत्यता की जांच के लिए बेंगलुरू पुलिस के पास पत्र भेजा गया और सात जून को राधाकृष्णन को रिमांड पर ले लिया गया।

राधाकृष्णन ने पुलिस को अपना नाम भी गलत बताया।

आईजीसीएआर के 38 वर्षीय वैज्ञानिक राधाकृष्णन की शादी शीजा के साथ हुई है। वह केरल में एक शिक्षिका है। वह अपने आधिकारिक आवास में अकेले रहते हैं।

पत्नी शीजा से मिली शिकायत के बाद बुधवार को पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की।

राधाकृष्णन की पत्नी ने शनिवार रात 8.30 बजे उनसे फोन पर बात की थी लेकिन जब रात के 10 बजे उन्होंने फिर से फोन किया तो उनका मोबाइल फोन बंद हो चुका था।

उन्हें राधाकृष्णन के सहकर्मी से पता चला कि क्वोर्टर के बाहर ताला लगा है।

चिंतित शीजा कलपक्कम चली आई और उन्होंने सदुरंगपट्टिनम पुलिस स्टेशन पर प्राथमिकी दर्ज कराई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+