लार्सन एण्ड टूब्रो को 747 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

कंपनी ने नियामक को दी गई जानकारी में कहा, "एल एण्ड टी को कोल इंडिया से मध्यप्रदेश के अमलोहरी में कोयला संयंत्र के लिए 276 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है।"

यह संयंत्र दो साल में बनकर तैयार होगा। इसके अलावा इंडिया बुल्स पॉवर लिमिटेड की महाराष्ट्र में अमरावती और नासिक स्थित परियोजनाओं के लिए उपकरणों की आपूर्ति और संयंत्र स्थापना के लिए 260 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

यह काम 28 महीनों में पूरा होगा और इस काम में कंपनी का मूल और विस्तृत इंजीनियरिंग काम भी शामिल होगा।

इसके अलावा कंपनी को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज से उड़ीसा के हीराकुंड में एल्युमीनियम संयंत्र के लिए 211 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है, यह काम 16 महीनों में पूरा होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+