पाचेको की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
सूत्रों ने बताया कि विवादास्पद पूर्व मंत्री एक सप्ताह तक लापता रहने के बाद बंबई उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल करेंगे।
पुलिस 28 वर्षीया नादिया तोरादो की मौत के मामले में पाचेको से पूछताछ के लिए उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश को बताया कि 15 मई को नादिया के जहर पी लेने के बाद उसकी मां ने अपनी नौकरानी को नादिया के दस्तावेज और कपड़ों से भरे पांच बैग को नष्ट करने के लिए कह दिया था।
जहर पी लेने के 15 दिन बाद चेन्नई के अस्पताल में नादिया की मौत हो गई थी।
पुलिस ने नादिया की मां से पूछताछ के लिए उसे पुलिस स्टेशन बुलाया था लेकिन उसने बुधवार को उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर कहा कि पुलिस उसे परेशान कर रही है और पाचेको पर गलत आरोप लगाने के लिए प्रताड़ित कर रही है।
उसने न्यायालय से इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि रहस्यमय हालात में अपनी महिला मित्र की मौत की वजह से विवादों में घिरने के बाद पाचेको ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
पाचेको पर उनकी पत्नी ने दूसरी शादी करने का आरोप भी लगा रखा है और फिलहाल यह मामला अदालत में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications