वाराणसी में गंगा कार्य योजना के दूसरे चरण का अनुमोदन
परामर्श सेवाओं के अलावा परियोजना की लागत केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच 85 अनुपात 15 के हिसाब से वहन की जाएगी। परामर्श सेवाओं का खर्च पूरी तरह केंद्र सरकार वहन करेंगी। परियोजना में केंद्र सरकार 427़ 73 करोड़ रुपये और उत्तर प्रदेश सरकार 69़17 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
इस परियोजना से क्षेत्र में गंगा नदी में प्रदूषण कम करने जैसे प्रत्यक्ष लाभ के अतिरिक्त सिंचाई और निर्माण क्षेत्रों में रोजगार सृजन जैसे अन्य लाभ भी होंगे। परियोजना से स्थानीय आबादी को भी फायदा होगा तथा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के कारण वाराणसी आने वाले विदेशी पर्यटक भी लाभान्वित होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications