'नक्सलियों से निपटने के लिए पुलिस को मजबूत करने की जरूरत'
पिल्लई गुरुवार की शाम नक्सलियों से निपटने के लिए सेना की मदद लेने पर गृह मंत्रालय के रुख के बारे में सवालों का जवाब दे रहे थे।
पिल्लई ने एनडीटीवी से कहा, "मेरी समझ से पूरी रणनीति राज्य पुलिस को मजबूत करने की है, ताकि वह नक्सलियों से निपट सके। रणनीति है कि अर्धसैनिक बल राज्य सरकर की मदद करेंगे और राज्य पुलिस नागरिक प्रशासन बहाल करेगी।"
उल्लेखनीय है कि सेना इस समय नक्सलियों से निपटने के लिए अर्धसैनिक बलों और पुलिस के जवानों को प्रशिक्षण देने में जुटी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications