त्रिपुरा, मिजोरम में रेल सेवा बाधित
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के प्रवक्ता सुब्रत हजांग ने पत्रकारों से बताया, "जटिंगा की सहायक नदी में अचानक जलस्तर के बढ़ जाने की वजह से बुधवार रात में पुराने पुल का एक गर्डर पानी में बह गया और पुल तिरछा हो गया।"
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और इंजीनियर घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।
पुल के क्षतिग्रस्त होने की वजह से दक्षिणी असम में बदरपुर से लमडिंग जाने वाली मालगाड़ी रास्ते में फंसी हुई हैं।
हजांग ने कहा, "रलवे पुल की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते कि इस क्षेत्र में रेल सेवा कब तक बहाल हो पाएगी।"
उल्लेखनीय है कि मीटर गेज रेल लाइन दक्षिणी असम के उत्तरी कछार इलाके से होकर गुजरती है और अगरतला व उत्तरी मिजोरम के बैराबी के अलावा दक्षिणी असम के विभिन्न जिलों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications