शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स में 264 अंकों की वृद्धि (राउंडअप)
शेयर बाजार की तेजी में ऑटोमोबाइल और धातु क्षेत्र के शेयरों का सबसे ज्यादा योगदान रहा।
इससे पहले बीते कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 40 और निफ्टी 13 अंक बढ़ा था जबकि सप्ताह के शुरुआती दो कारोबारी दिनों में सेंसेक्स में 500 और निफ्टी में 148 अंक की गिरावट आई थी।
रिलायंस इफ्रास्ट्रक्चर (5 प्रतिशत), भारती एयरटेल (4.81 प्रतिशत) और टाटा मोटर्स (4.31 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले शेयर रहे। इसके अलावा हीरो होंडा (4.14 प्रतिशथ), हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज (4.14 प्रतिशत) और सिप्ला (3.36 प्रतिशत) भी सेंसेक्स में जोरदार तेजी के साथ बंद हुए।
वहीं सेंसेक्स में गिरावट दर्ज करने वाली एकमात्र प्रमुख कंपनी ओएनजीसी (-0.29 प्रतिशत) रही।
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 16,942.60 अंक के उच्च और 16,668.91 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया। वहीं दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,085.20 अंक का उच्च और 4,997.60 अंक का निम्न स्तर छुआ।
बीएसई पर मिडकैप सूचकांक 74.96 अंक (1.10 प्रतिशत) बढ़कर 6,865.74 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 107.39 अंक (1.26 प्रतिशत) बढ़कर 8,599.89 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई पर सभी सक्टरों में तेजी दर्ज की गई। ऑटोमोबाइल (2.98 प्रतिशत), धातु (2.12 प्रतिशत) और रियल्टी (1.80 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। प्रौद्योगिकी (1.76 प्रतिशत), हेल्थकेयर (1.63 प्रतिशत), ऊर्जा (1.50 प्रतिशत), उपभोक्ता वस्तुओं (1.43 प्रतिशत) के सूचकांक में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी और बैंकिंग सूचकांक में भी एक फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।
बीएसई पर 1,878 कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई जबकि 901 कंपनियों के शेयर गिरकर बंद हुए। वहीं 135 कंपनियों के शेयर भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications