खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित

ज्वार (हाइब्रिड), बाजरा और मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य पिछले साल के मुकाबले 40-40 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 880 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।

ज्वार (मालदंदी) का एमएसपी भी पिछले साल के मुकाबले 40 रुपये बढ़ाकर 900 रुपये प्रति क्विंटल की गई है और रागी का एमएसपी 50 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 965 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई है।

दालों का न्यूनतम समर्थन मूल्य क्रमश: अरहर दाल (तुअर) का 3,000 रुपये प्रति क्विंटल, मूंग दाल का 3,170 रुपये प्रति क्विंटल, उड़द दाल का 2,900 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। पिछले साल के मुकाबले अरहर का दाम 700 रुपये प्रति क्विंटल, मूंग का दाम 410 रुपये प्रति क्विंटल और उड़द का दाम 380 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है।

इसके अलावा इन दालों को आवक के शुरुआती दो महीनों में सरकारी खरीद एजेंसियों को बेचने पर 5 रुपये प्रति किलो (500 रुपये प्रति क्विंटल) का बोनस दाम भी दिया जाएगा।

मूंगफली की एमएसपी 200 रुपये बढ़ाकर 2,300 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी बीज की एमएसपी 135 रुपये बढ़ाकर 2,350 रुपये प्रति क्विंटल और नाइजर सीड की एमएसपी 45 रुपये बढ़ाकर 2,450 रुपये प्रति क्विंटल की गई है।

वहीं काले सोयाबीन, पीले सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी करके 1,400 और 1,440 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

कपास (24.5-25.5 लंबाई और 4.3-5.1 माइक्रोनेयर के) का न्यूनतम समर्थन मूल्य पिछले साल के स्तर पर ही 2,500 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। वहीं 29.5-30.5 लंबाई और 3.5-4.3 माइक्रोनेयर के कपास का मूल्य 3,000 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+