राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से 6 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
निर्वाचित होने वालों में कांग्रेस के विजय दरडा और अविनाश पांडे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तारिक अनवर और ईश्वरलाल जैन, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीयूष और शिव सेना के संजय राउत शामिल हैं।
निर्दलीय उम्मीदवार की हैसियत से नामांकन दाखिल करने वाले कांग्रेस नेता कन्हैयालाल गिडवानी ने अंतिम समय में नाम वापस ले लिया। इसके बाद बाकी के सभी छह उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया।
राज्य विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनाव जारी है। कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। गुरुवार शाम तक नतीजे आने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications