बलात्कार का आरोपी फरार सिपाही गिरतार
शहर के बजारखाला थाने में तैनात सिपाही अरुण कुमार यादव (25 वर्ष) को प्रतापगढ़ की निवासी 24 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
बाजारखाला थाना प्रभारी सारंगधर द्विवेदी ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि आरोपी सिपाही को शहर के कैसरबाग से उस समय गिरफ्तार किया जब वह यहां से भागने की फिराक में था।
द्विवेदी ने कहा कि यादव की मदद करने वाले उसके दोस्त मनोज की भी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता रविवार को प्रतापगढ़ से लखनऊ एक परीक्षा देने आई थी। उसका कहना है कि मंगलवार की दोपहर वह जब घर वापस जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची तो वहां यादव उसे मिल गया और बहला-फुसलाकर रेलगाड़ी के बजाय बस से चलने को कहा। राजी हो जाने पर यादव उसे बस अड्डे न ले जाकर शहर में कपूरथला स्थित अपने दोस्त मनोज के कमरे पर ले गया और वहां उससे बलात्कार कर फरार हो गया।
द्विवेदी ने कहा कि पीड़िता ने बुधवार शाम को पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications