झारखण्ड में अलग-अलग घटनाओं में 4 की मौत
संथाल परगना क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) विनय कुमार पाण्डे ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "समद अंसारी एक अन्य सहयोगी के साथ साहेबगंज जिले के लक्ष्मी गांव में कथित रूप से एक व्यक्ति की हत्या करने के लिए गया हुआ था। ग्रामीणों ने अंसारी और उसके सहयोगी को चारों तरफ से घेरकर एक घर में जिंदा जला दिया।"
उन्होंने बताया, "लक्ष्मी गांव में ही पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो लोग मारे गए।"
हालात का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी साहेबगंज के लिए रवाना हो चुके हैं। घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।
पाण्डे ने बताया, "हमें प्रारंभिक रिपोर्ट मिल गई है और हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि किस वजह से ये वारदातें हुई हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications