सेंसेक्स 264 अंक उछला, निफ्टी में 78 अंक की तेजी (लीड-1)
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 16,942.60 अंक के उच्च और 16,668.91 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया। वहीं दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,085.20 अंक का उच्च और 4,997.60 अंक का निम्न स्तर छुआ।
बीएसई पर मिडकैप सूचकांक 74.96 अंक (1.10 प्रतिशत) बढ़कर 6,865.74 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 107.39 अंक (1.26 प्रतिशत) बढ़कर 8,599.89 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई पर सभी सक्टरों में तेजी दर्ज की गई। ऑटोमोबाइल (2.98 प्रतिशत), धातु (2.12 प्रतिशत) और रियल्टी (1.80 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। प्रौद्योगिकी (1.76 प्रतिशत), हेल्थकेयर (1.63 प्रतिशत), ऊर्जा (1.50 प्रतिशत), उपभोक्ता वस्तुओं (1.43 प्रतिशत) के सूचकांक में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications