'एंडरसन के लिए राज्य सरकार ने उपलब्ध कराया था विमान'
गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए अली ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय कार्यालय में तैनात अधिकारी आर. सी. सौंधी ने उन्हें विमान तैयार रखने को कहा था। इतना ही नहीं राज्य के दो अधिकारी तत्कालीन कलेक्टर मोती सिंह और तत्कालीन पुलिस अधीक्षक स्वराज पुरी वारेन एंडरसन को छोड़ने सरकारी गाड़ी से हवाई अड्डे आए थे।
अली ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह विमान मुख्यमंत्री के स्टाफ के निर्देश पर ही एंडरसन को भोपाल से दिल्ली लेकर गया था। अली ने बताया कि एंडरसन को सात दिसंबर 1984 को दिल्ली ले जाया गया था।
मालूम हो कि उस समय प्रदेश में अर्जुन सिंह मुख्यमंत्री थे। तत्कालीन कलेक्टर मोती सिंह द्वारा बुधवार को तत्कालीन मुख्य सचिव ब्रह्म स्वरूप के निर्देश पर एंडरसन को छोड़ने का खुलासा करने के बाद अली के बयान ने इस बात की पुष्टि की है कि एंडरसन को भगाने में राज्य सरकार की भूमिका अहम रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications