फेसबुक से आफत में फंसी किशोर की जान!
मेलबर्न, 10 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में 16 वर्ष का एक किशोर सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट फेसबुक पर महीनों तक धमकाए जाने के बाद इतना हताश हो गया कि उसने रेलगाड़ी के आगे छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की।
पीड़ित की मां केरन ने बताया कि मेलबर्न के ब्राइटन उपनगर के गार्डनवेल रेलवे स्टेशन पर एक अन्य 17 वर्षीय लड़के ने उसकी जान बचाई।
'हेराल्ड सन' के अनुसार केरन ने एक रेडियो कार्यक्रम में गुरुवार को बताया कि उनका पुत्र इंटरनेट और स्कूल में चलाए गए धमकाने वाले अभियान का शिकार बना।
केरन ने बताया कि उनका पुत्र अपनी मित्र को रेलगाड़ी में बैठाने के लिए रेलवे स्टेशन गया था। तभी हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने उसकी मित्र को पकड़ लिया जबकि एक हमलावर उनके पुत्र के पीछे भागा। उन्होंने उस पर वार किया जिससे वह गिर पड़ा।
कम से कम 20 प्रत्यक्षदर्शियों ने इस घटना को अपनी आंखों से देखा। उन्होंने सिर्फ उसके लिए मदद की गुहार लगाने की बजाए और कुछ न किया। क्योंकि वे लोग उसे लगातार पीट रहे थे इसलिए वह रेलगाड़ी के आगे कूद गया, तभी सैम पोर्टर नाम के एक अन्य युवक ने उसकी मदद की।
पोर्टर ने बताया, "जब किसी को पीटा जा रहा, तो मैं हाथ बांधे खड़ा नहीं रह सकता। मैं हैरान हूं कि किसी अन्य ने उसकी मदद नहीं की। मुझे इससे बेहद निराशा हुई।"
केरन का कहना है कि उनके बेटे ने यह एकदम हताशा से भरकर उठाया। यह कई लोगों की आंखों के सामने हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications