स्वाइन फ्लू की 28 लाख खुराकें कचरे में
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि स्वाइन फ्लू के डर से 30 लाख खुराकें तैयार करने का निर्देश दिया गया था। अक्टूबर तक हटाई जाने वाली लगभग 28 लाख खुराकें भी उसी का हिस्सा हैं।
उल्लेखनीय है कि स्वाइन फ्लू की खुराक लोगों को नि:शुल्क दी गई थी। खुराक को स्वास्थ्यकर्मियों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बूढ़ों में स्वाइन फ्लू के गंभीर खतरे को देखते हुए दिया गया था।
स्वाइन फ्लू को इन खुराकों को हटाया जाएगा क्योंकि इनका प्रयोग करने के बाद दो लोगों को दौरे पड़े थे और दो महिलाओं ने ऐसे बच्चों को जन्म दिया था जो पैदा होते ही मर गए थे।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक इन खुराकों की अंतिम समय सीमा अक्टूबर में समाप्त होने के बाद इन्हें हटा लिया जाएगा। इन खुराकों की जगह लोगों को नई खुराक उपलब्ध कराई जाएगी जो स्वाइन फ्लू के साथ ही दो तरह के मौसमी बुखारों के लिए काम करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications