भारतीय महिला के हत्यारे का नाम उजागर
वेलिंग्टन, 10 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के टारेंगा शहर में हुई एक भारतीय महिला की हत्या के प्रमुख आरोपी का नाम उजागर कर दिया गया है। यह जानकारी गुरुवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई।
'न्यू न्यूजीलैंड हेराल्ड' के अनुसार रवनीत सांघा और उसकी पुत्री आन्ना की हत्या के सिलसिले में दीपक नागपाल गुरुवार को इस हत्या के सिलसिले में अदालत में पेश किया गया। इस 23 वर्षीय आरोपी को हिरासत में भेज दिया गया है।
रवनीत के पति देव सांघा का कहना है कि उन्हें यकीन है कि उनकी पत्नी और बच्ची का कत्ल दौलत की खातिर किया गया। देव ने बुधवार को कहा, "मुझे लगता है कि ऐसा दौलत की वजह से हुआ, क्योंकि मेरी बीवी के खाते भारी-भरकम रकम थी।"
बत्तीस वर्षीया रवनीत की लाश रविवार को जबकि आन्ना की लाश सोमवार को ओतुमोएताय शहर के मकान से बरामद की गई थी। हत्या के समय देव कारोबार के सिलसिले में भारत गए हुए थे। परिवार ने शवों की शिनाख्त बुधवार को की।
परिवार के प्रवक्ता दलजीत सिंह ने बताया कि रवनीत की गर्दन और चेहरे पर चोट के निशान थे। आन्ना के चेहरे और उनके गालों पर भी गंभीर चोटे थीं। पोस्ट मार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। शवों का अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी माइक क्लीमेंट इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications