भाजपा ने पूछा, किस मंत्री ने दिया एंडरसन का साथ
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने पत्रकारों से कहा, "गैस त्रासदी के बाद भोपाल से विमान में एंडरसन को साथ ले जाने वाले मंत्री का नाम हम जानना चाहते हैं।"
उन्होंने आरोप लगाया कि 'सरकार की मदद' से ही एंडरसन भोपाल से फरार होने में सफल हो पाया था। "हम जानना चाहते हैं कि कांग्रेस ने उसे फरार होने में क्यों मदद की।"
जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस को 'राष्ट्र से माफी' मांगनी चाहिए क्योंकि अब यह साफ हो गया है कि एंडरसन के फरार होने में कांग्रेस पार्टी ने सहायता की थी।
जावड़ेकर ने कहा कि यह सब अमेरिका के दबाव में किया गया। उन्होंने कहा, "क्यों हम हमेशा अमेरिका के दबाव में आ जाते हैं। कांग्रेस की सरकार ने हमेशा से अमेरिकी कंपनियों की सहायता की है।"
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री कमलनाथ ने डॉउ केमिकल्स को भारत में निवेश करने में सहायता की थी। यूनियन कार्बाइड, डॉउ केमिकल्स की सहायक इकाई थी।
जावड़ेकर ने कहा, "हम यह जानना चाहते हैं कि कमलनाथ ने निवेश में दोषियों को कैसे सहातया की थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications