फर्जी मुठभेड़ मामला: सेना अभियुक्तों से पूछताछ की इच्छुक
फिलहाल ये तीनों पुलिस की हिरासत में हैं।
एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी सेना के एक निलंबित अधिकारी के खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया के लिए इन तीनों से पूछताछ जरूरी है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले के मुख्य आरोपी और 4 राजपूताना राइफल्स के निलंबित मेजर उपिंदर सिंह ने इन लोगों की मदद ली थी।
इस निलंबित मेजर पर आरोप है कि उसने उत्तरी कश्मीर के नादिहाल गांव के तीन युवकों को नौकरी देने के नाम पर पहले उनसे मेलजोल बढ़ाया और फिर बीते 30 अप्रैल को उनकी हत्या कर दी।
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों बशीर अहमद लोन, अब्बास हुसैन शाह और अब्दुल हामिद को निलंबित मेजर की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि निलंबित मेजर ने इन लोगों के जरिए ही मारे गए कथित आतंकवादियों से संपर्क साधा था।
कोर्ट मार्शल की सुनवाई कर रहे अधिकारी ब्रिगेडियर जी.एस. सांघा ने बुधवार को सोपोर के मुख्य न्यायधीश के समक्ष तीनों सह-अभियुक्तों की मौजूदगी की मांग को लेकर आवेदन दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सेना इन तीनों सह-अभियुक्तों का बयान ले सकती है लेकिन उन्हें अपनी हिरासत में नहीं रख सकती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications