दंडित होंगे चीनी नागरिकों के हत्यारे : उत्तर कोरिया

बीजिंग, 10 जून (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने चीन के साथ लगी अपनी सीमा पर चीनी नागरिकों के मारे जाने की घटना पर खेद जाहिर करते हुए दोषियों को दंडित करने का संकल्प व्यक्त किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चीन ने उत्तर कोरिया से अपने तीन नागरिकों की गोली मारकर हत्या करने और एक अन्य को घायल करने वालों को कड़ा दंड देने की मांग की है।

लियॉनिंग सूबे की सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह घटना गत चार जून को हुई जब डेंडोंग सिटी के कुछ निवासियों ने कारोबारी गतिविधियों के लिए संदिग्ध रूप से सीमा पार करने की चेष्टा की। उन पर सरहद पर तैनात उत्तर कोरियाई सुरक्षाकर्मियों ने गोलीबारी की।

बयान में कहा गया है, "चीन ने उत्तर कोरिया से इस घटना की पूरी जांच कराने, इसके दोषियों को कड़ा दंड देने तथा इससे उपज रहे मसलों की उचित जांच करने की मांग की है।"

उत्तर कोरिया ने इन मौतों पर दुख व्यक्त किया है और हताहत होने वालों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं भेजी हैं। उत्तर कोरिया ने दोषियों को कड़ा दंड देने की बात कही है।

बयान में कहा गया है, "उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस घटना की जांच की जाएगी और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाएगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+