काठमांडू कार बम विस्फोट का साजिशकर्ता गिरफ्तार
नेपाल पुलिस के प्रवक्ता बिजनान राज शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "30 वर्षीय विष्णु शाह काठमांडू की एक दुकान में सहायक के तौर पर काम करता है। शाह को मंगलवार देर रात राजधानी से सटे कावरे जिले से गिरफ्तार किया गया।"
पुलिस की पांच सदस्यीय टीम ने अपराध शाखा के साथ मिलकर इस विस्फोट की जिम्मेदारी लेने वाले नए स्वतंत्र नेपाल दल के सदस्यों की तलाश की जिसके बाद यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने इससे अधिक जानकारी सार्वजनिक करने मना कर दिया।
गौरतलब है कि नए संगठन स्वतंत्र नेपाल दल ने राजधानी के बसुंधरा इलाके में मंगलवार को हुए कार बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी। ईशान आपातकालीन अस्पताल के बाहर एक सफेद रंग की कार में विस्फोट किया गया था। विस्फोट के बाद कार में आग लग गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications