बाघ की खाल के साथ 2 गिरफ्तार
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि दोनों लोग बुधवार को सरकंडा पुलिस थाना इलाके से गिरफ्तार किए गए।
खुफिया जानकारी के आधार पर 42 वर्षीय झरीराम साहू और उसके सहयोगी को बिलासपुर शहर में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि मध्य प्रदेश के मंडला जंगली परिक्षेत्र में दोनों ने एक बाघ का शिकार किया था। यह इलाका छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications