कैबिनेट की बैठक में शामिल हुईं मामता बनर्जी
पश्चिम बंगाल में हुए स्थानीय निकाय के चुनावों के लिए प्रचार में व्यस्त रहने के कारण ममता मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल नहीं हो पा रही थीं।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा, "आज की बैठक में ममता शामिल हुईं और उन्होंने विचार-विमर्श में सक्रिय भागीदारी की।"
सोनी से जब यह पूछा गया कि कोलकाता नगर निगम में उनकी पार्टी की जीत पर किसी ने ममता को बधाई दी, तो सोनी ने कहा, "मैंने व्यक्तिगत तौर पर उन्हें बधाई दी। अंतत: उन्होंने चुनाव जीता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications