मंत्रियों ने एंडरसन को प्रश्रय नहीं दिया था : सोनी
नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी मामले के मुख्य आरोपी वारेन एंडरसन को देश से बाहर भेजने में किसी केंद्रीय मंत्री का हाथ होने के आरोपों को गुरुवार को खारिज कर दिया।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने पत्रकारों से कहा, "ऐसा कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है जिससे कि यह साबित हो कि एंडरसन के देश छोड़ने में किसी केंद्रीय मंत्री ने सहयोग किया था।"
उन्होंने कहा कि सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी मसले पर मंत्रियों के एक समूह का पुनर्गठन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications