पंजाब में 6 किलोग्राम आरडीएक्स के साथ 5 गिरफ्तार
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग की विशेष शाखा ने एक गांव में दबिश देकर इन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छह किलोग्राम आरडीएक्स, 20 डेटोनेटर, 10 फ्यूज मीटर और दो किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।"
पुलिस अधिकारी ने बताया, "हम अभी यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि विस्फोटकों और नशीले पदाथोर्ं को कहां से लाया गया था। इस मामले की जांच चल रही है और जल्दी ही सच्चाई का पता लगा लिया जाएगा।"
गौरतलब है कि पिछले महीने 30 मई को विशेष शाखा ने प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के एक आतंकवादी बख्शीश सिंह उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर उसके पास से 2.3 किलोग्राम आरडीएक्स बरामद किया था। बाबा हरियाणा और पंजाब में कई आतंकवादी घटनाओं में शामिल रह चुका है।
पंजाब पुलिस इस साल अब तक विभिन्न आतंकवादी संगठनों के कम से कम नौ सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications