रिसाव में साल भर की जरूरत का तेल बहा

31 मई तक बह चुके तेल का इस्तेमाल यदि परिवहन के साधनों में किया जाता तो अमेरिका का एक मालवाहक ट्रक 40 लाख मील लंबे अमेरिकी राजमार्ग के 17 फेरे लगा सकता था।

तेल रिसाव से केवल शुरुआती 15 दिन में बहा तेल न्यूयार्क और न्यूजर्सी बंदरगाह से पूरे साल भर में होने वाले तेल के परिवहन के बराबर था।

डेलअवेयर विश्वविश्द्यालय के धरती, समुद्र और पर्यावरण विभाग के प्रोफेसर और समुद्री मामलों के जानकार जेम्स जे. कार्वेट ने यह अनुमान जारी किए हैं। कार्वेट ने एक वेबसाइट भी जारी की है जिससे आप स्वयं पता कर सकते हैं कि मेक्सिको के तेल रिसाव में बह गए तेल का कितना उपयोग हो सकता था, इसके लिए आपको तेल रिसाव की दैनिक मात्रा अंकित करनी होगी।

कार्वेट ने 19,000 बैरल प्रतिदिन के तेल रिसाव को सही माना है और इसके अनुरूप तेल रिसाव का आंकलन किया है।

कार्वेट के मुताबिक परिवहन के काम में अमेरिका की जरूरत का दो तिहाई कच्चा तेल उपयोग होता है।

कार्वेट ने कहा कि ऊर्जा के ज्यादा स्रोतों को इसलिए शुरू करना पड़ रहा है क्योंकि हम ज्यादा से ज्यादा ऊर्जा की मांग कर रहे हैं।

कार्वेट के मुताबिक कच्चे तेल की मौजूदा कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल के मुताबिक इस तेल रिसाव से अब तक 90 अरब डॉलर की कीमत का कच्चा तेल बह गया है। कुछ जानकारों का मानना है कि बर्बाद हुए तेल की कीमत 10 अरब डॉलर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+