झारखण्ड में सड़क दुर्घटना, 20 की मौत
रांची, 9 जून (आईएएनएस)। झारखण्ड के धनबाद जिले में बुधवार सुबह बरातियों को लेकर लौट रही एक बस सड़क किनारे एक पेड़ से टकराने के बाद पलट गई, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई।
यह दुर्घटना धनबाद जिले के बारवा गांव में हुई। दुर्घटना स्थल राजधानी रांची से करीब 240 किलोमीटर दूर है।
पुलिस अधीक्षक सुमन गुप्ता ने आईएएनएस से कहा, "करीब 50 बारातियों को लेकर लौट रही बस सड़क किनारे एक पेड़ से टकराने के बाद पलट गई, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए।"
घायलों को धनवाद के पाटलिपुत्रा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती करवाया गया है। घायलों में 13 की हालत गंभीर है।
दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति ने बताया कि बस का चालक झपकियां ले रहा था। बस आसनसोल से धनबाद आ रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications