पासपोर्ट कार्यालय में विस्फोट की साजिश नाकाम
पासपोर्ट कार्यालय के निकट खड़े एक ऑटो से तीनों बम बरामद किए गए। एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमें सूचना मिली थी कि बम ऑटो रिक्शा के जरिए लाया जा रहा है। तलाशी अभियान के दौरान हमले में ध्रुव इलाके के सेक्टर-2 स्थित पासपोर्ट कार्यालय के निकट एक ऑटो खड़ा पाया। ऑटो चालक से पूछताछ के बाद वहां से तीन बम बरामद किए गए।"
अधिकारी ने कहा कि बम एक थैले में रखे थे और इनके मिलने के बाद तत्काल बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। उन्होंने कहा, "हमें इसके पीछे नक्सलियों का हाथ होने का संदेह है।"
पिछले एक सप्ताह के दौरान पुलिस ने राज्य के कई इलाकों से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications