राजपक्षे का विरोध, वाइको हिरासत में

राजपक्षे का विरोध, वाइको हिरासत में

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की भारत यात्रा का चेन्नई में विरोध कर रहे कुछ नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है जिनमें एमडीएमके नेता वाइको भी शामिल हैं.

महिंदा राजपक्षे मंगलवार से भारत का तीन दिन का दौरा कर रहे हैं जिस दौरान वे भारतीय प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और अन्य नेताओं से मिलेंगे.

श्रीलंका के तमिलों के साथ सहानुभूति रखनेवाली कुछ पार्टियाँ राजपक्षे के विरोध में चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर धरना और प्रदर्शन करना चाहते थे.

इस दौरान जिन नेताओं को गिरफ़्तार किया गया उनमें मरूमलार्ची द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (एमडीएमके) के संस्थापक वाइको, विरूतलाई चिरूतैगल कची (वीसीके) पार्टी के नेता तोल तिरूमावलवन, सीपीआई के प्रदेश सचिव डी पांडियन, तमिल नेशनल मूवमेंट के नेता पी नेदुमारन और अभिनेता सीमान और टी राजेंद्र भी शामिल हैं.

प्रदर्शनकारियों ने चेन्नई मे काले झंडे लेकर श्रीलंका के उप उच्चायुक्त के कार्यालय जाने की कोशिश की जब उनको हिरासत में लिया गया.

तमिल विद्रोहियों के खुले समर्थक वाइको ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष श्रीलंका में सेना और एलटीटीई के बीच लड़ाई के अंतिम दौर में हज़ारों तमिल अल्पसंख्यकों को मार डाला गया.

उन्होंने साथ ही कहा कि निर्दोष तमिलों की मौत के लिए श्रीलंकाई राष्ट्रपति ज़िम्मेदार हैं और उनके ख़िलाफ़ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मुक़दमा चलाया जाना चाहिए.

चेन्नई में पट्टाली मक्कल काच्ची (पीएमके) के एक विधायक के नेतृत्व में ज़िलाधिकारी के दफ़्तर पर धरना देने जा रहे लगभग सौ पीएमके कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+