मायाराज में कानून-व्यवस्था से नाखुश है जनता
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सीआरपीएफ जवान ने एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। बुलंदशहर में बाप ने बेटी को तेजाब से नहला दिया, लखनऊ, कानपुर में चेन युवाओं द्वारा स्नैचिंग की बढ़ती वारदातें, हरदोई में गांव वालों द्वारा चोर की पीट-पीट कर हत्या कर देना, आगरा के रिहाईशी इलाके में दंपत्ति को मौत के घाट उतार देना। ऐसी तमाम वारदातें हैं, जिनके चलते राज्य का क्राइम ग्राफ तेजी से ऊपर उठ रहा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है और सरकार उलटी करवट लिए सो रही है। यही कारण है कि जनता भी मुख्यमंत्री मायावती की सरकार से नाखुश है।
देखें- कानून व्यवस्था पर पोल के परिणाम
दैट्स हिन्दी ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और मायाराज पर सर्वे यानी पोल कराया। इंटरनेट के माध्यम से कराए गए इस पोल में 983 लोगों ने अपने मत दिए। पहले पोल में हमने पूछा कि क्या मायावती राज्य की कानून व्यवस्था को सुधार पायीं? इस पोल में 590 लोगों ने मत दिया, जिसमें 80 प्रतिशत यानी 472 लोगों ने जवाब दिया नहीं। 10.2 प्रतिशत ने कहा थोड़ी बहुत और सिर्फ 9.8 प्रतिशत ने हां में जवाब दिया।
देखें- मायाराज पर सर्वे के परिणाम
इसके साथ एक अन्य पोल हमने कराया जिसमें जनता से पूछा कि उनकी नजर में मायाराज में क्या हो रहा है। इस पोल में 393 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 246 यानी 62.6 प्रतिशत ने कहा जनता के पैसे की बर्बादी। वहीं 26.2 लोगों ने कहा यूपी बुरी तरह पिछड़ता जा रहा है। जबकि 11.2 प्रतिशत ने कहा मायाराज में यूपी का चौतरफा विकास हो रहा है।
अब आप बताईये आखिर यूपी किस ओर जा रहा है? यह मंच आपके लिए भी खुला है, अपने जवाब नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में लिखें।












Click it and Unblock the Notifications