अफजल गुरू की फाइल भेजी गयी गृह मंत्रालय
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेंदर खन्ना ने संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की दया याचिका की फाइल शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी। एक अधिकारी ने बताया "फाइल गृह मंत्रालय को भेज दी गई है।" मालूम हो कि दिल्ली सरकार ने गत 19 मई को अपने स्पष्टीकरण सहित अफजल गुरु की याचिका की फाइल उपराज्यपाल को लौटा दी थी।
पढ़ें - अफजल गुरू ने सुप्रीम कोर्ट में कोई याचिका दाखिल नहीं की
उल्लेखनीय है कि कश्मीर की सोपोर घाटी के निवासी गुरु को 13 दिसंबर 2001 के संसद हमले में दोषी करार दिया गया, उसे 2002 में फांसी की सजा सुनाई गई थी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2003 में इस सजा को स्वीकृति दी थी। सर्वोच्च न्यायालय में भी इस सजा को बरकरार रखे जाने के बाद गुरु की पत्नी तबस्सुम ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका दायर की थी। राष्ट्रपति ने इस याचिका पर 2005 में गृह मंत्रालय से राय मांगी थी।













Click it and Unblock the Notifications