आजाद ने एच1एन1 के पहले टीके की शुरूआत की

कंपनी के विशेषज्ञों ने हैदराबाद स्थित अपने टीका प्रौद्योगिकी केन्द्र में पारंपरिक प्रौद्योगिकी के माध्यम से अंडे पर आधारित अक्रियाशील टीका तैयार किया है।

एच1एन1 (वैक्सीफ्लूू-एस) के पहले टीके की शुरूआत के अवसर पर आजाद ने कहा कि 11 जून, 2009 को जबसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्वाइन फ्लू को महामारी घोषित करके इसके लिए टीके के इस्तेमाल का सुझाव दिया था, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कम-से-कम समय में स्वाइन फ्लू के पहले स्वदेशी टीके के निर्माण को बढ़ावा देने के कार्य को चुनौती के रूप में लेते हुए इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए एक नियामक मार्गनिर्देश तैयार करके इसे आसान बनाया।

इस दौरान जल्द-से-जल्द बाजार में एक सुरक्षित और प्रभावकारी टीका उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हम भारत के पहले स्वाइन फ्लू टीके की शुरूआत के लिए सक्षम हुए हैं। राष्ट्र की सेवा में इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्होंने केडिला हेल्थकेयर के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पंकज आर पटेल को बधाई दी।

स्वदेश में निर्मित स्वाइन फ्लू टीके की शुरूआत से सुरक्षित और प्रभावकारी टीके के क्षेत्र में अनुसंधान, विकास और निर्माण में वैश्विक समुदाय के सामने भारत की क्षमता प्रमाणित हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+