जापान के अगले प्रधानमंत्री होंगे कान
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कान हातोयामा सरकार में वित्त मंत्री और उप प्रधानमंत्री थे। प्रधानमंत्री पद के लिए उनके नाम पर जापानी संसद के निचले सदन ने मुहर लगाई। कान 63 साल के हैं।
उल्लेखनीय है कि ओकिनावा द्वीप में अमेरिका के सैन्य अड्डे और दूसरे वित्तीय मसलों पर पार्टी के भीतर विरोध के मद्देनजर प्रधानमंत्री युकियो हातोयामा ने बुधवार को पद छोड़ने का ऐलान कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications