अदालती कार्यवाही के बहिष्कार की घोषणा
बार के अध्यक्ष अजितसिंह गोहली ने शुक्रवार को आईएएनएस से बताया कि वकील दीपाबा परमार को पुलिस ने गलत पहचान बताने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके चलते गुरुवार से अदालती कार्यवाही का बहिष्कार किया जा रहा है। परमार ने वकील के तौर पर जमीन से जुड़े दस्तावेज की पहचान की थी।
दस्तावेज को तैयार करने वाला नोटरी गोविंद पटेल सहित इस मामले में अन्य आरोपी फरार हैं।
परमार ने जिस परिचित व्यक्ति की गारंटी के तौर पर पहचान की थी वह भी न्यायिक हिरासत में है।
बार एसोसिएशन के वकीलों का कहना है कि परमार को फरार आरोपियों के दबाव में गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ वकील पी. पी. बिहोल ने जिला न्यायाधीश के समक्ष अपने मुवक्किल को जमानत दिए जाने की अर्जी दी है। इस मामले को अन्य न्यायाधीश के पास भेज दिया गया है। जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications