यूपी में विस्फोटकों के साथ पकड़े गए 2 युवक
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को भारी संख्या में डेटोनेटर व अन्य विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया है। जिले के जखोरा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम पुलिस ने बुलेरो में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1,500 डेटोनेटर और 2,347 विस्फोटक सेल जब्त किए।
जखोरा थाना के प्रभारी बलबीर सिंह ने कहा खुफिया सूचना के आधार पर घेराबंदी करके विस्फोटक लेकर जा रहे युवकों को पकड़ गया। ये युवक झांसी के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक इन युवकों के तार नक्सलियों से भी जुड़े हो सकते हैं। सिंह ने बताया कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं इनके संबंध नक्सलियों से तो नहीं हैं। इसकी भी छानबीन कर रहे हैं कि विस्फोटकों की खेप किसे पहुंचाई जा रही थी।













Click it and Unblock the Notifications