दिल्ली: जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य सेवाएं बहाल
नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों समेत 300 से ज्यादा मेडिकल छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल भले ही समाप्त कर दी, जिसके बाद गुरुवार को अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो गई हैं।
बेहतर आवास सुविधाओं की मांग कर रहे सफदरजंग अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म खत्म होने के बाद से बेहाल मरीजों को राहत मिली है। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज के छात्र कल्याण संगठन के अध्यक्ष करण वत्स ने कहा, "हम अब मौन रूप से हड़ताल करेंगे, हम कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे, लेकिन परेशानी न हो इसलिए गुरुवार से अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। मौन हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती।" बाद में जब प्रशासन ने उनकी मांगे मान लीं, तो हड़ताल पूरी तरह खत्म हो गई।
पढ़ें- 200 फुट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची
गौरतलब है कि सफदरजंग अस्पताल में जूनियर डाक्टरों की हड़ताल से बुधवार को भी मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ जूनियर डॉक्टर और 300 से ज्यादा मेडिकल छात्रों की पानी, लिफ्ट और एयर कंडीशनिंग संबंधी बुनियादी सुविधाओं को लेकर भूख हड़ताल पर चले गए जिस कारण अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही है।
पिछले दो महीनों से वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमसीसी) के छात्र पीने के पानी, लिफ्ट और एयर कंडीशनिंग संबंधी समस्याओं को दूर करने की मांग कर रहे थे। छात्रों पर बुधवार को करीब दो दर्जन पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज भी किया।












Click it and Unblock the Notifications