पंजाब में बोरवेल में गिरी बच्ची की मौत
सेना और स्थानीय प्रशासन के 20 घंटे के संयुक्त बचाव अभियान के बाद भी उसे बचाने में कामयाबी नहीं मिल पाई।
जिले के धीरा गांव में बच्ची खेलते हुए बोरवेल में गिरी थी। शुरू में स्थानीय पुलिस ने बच्ची को निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी न मिलने पर सेना से सहायता लेनी पड़ी।
पुलिस के मुताबिक दिलराजप्रीत कौर अपने मामा के आंगन में खेलते हुए दुर्घटनावश बोरवेल में गिर गई थी।
राजस्व अधिकारी (बटाला) मनजीत सिंह ने बताया," कौर बोरवेल में 29 फुट की गहराई पर फंसी हुई थी। हमने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन सारे प्रयास नाकाम रहे। बच्ची आसानी से सांस ले सके इसके लिए हमने उसे आक्सीजन देना शुरू किया और बोरवेल में उसकी सभी गतिविधियों पर कैमरा से नजर रख रहे थे।"
जिले में तिबरी छावनी से घटना स्थल पर सेना को बुलाया गया था और बचाव कार्य में उसे स्थानीय पुलिस ने भी मदद किया।
कौर को दिन में करीब 1.30 बजे बोरवेल से निकाला गया और तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
बटाला सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया,"अस्पताल लाने से पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी। ऐसा लगता है कि उसकी मौत दम घुटने से हुई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications