अफगानिस्तान में हमला, 8 नागरिक मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दक्षिणी हेलमंड प्रांत के राज्यपाल के प्रवक्ता दाऊद अहमदी ने बताया कि मारजाह जिले में अफगान सुरक्षा बलों और तालिबानी लड़ाकों के बीच हुई गोलाबारी में चार नागरिकों की मौत हो गई।
उधर हेलमंड के नवजाद जिले में सड़क किनारे रखे एक बम के फटने से चार अन्य नागरिकों की मौत हो गई। ये चारों भाई थे। अहमदी ने बताया, "चारों भाई एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से निकल रहे थे तभी वे सड़क किनारे हुए बम विस्फोट की चपेट में आ गए।"
अहमदी ने कहा कि दोनों घटनाएं मंगलवार की हैं लेकिन चूंकि ये घटनाएं दूरस्थ इलाकों में हुई थीं इसलिए प्रांतीय अधिकारियों को गुरुवार को ही यह सूचना मिल सकी।
अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांतों में तालिबानी आतंकवादियों की सक्रियता बहुत ज्यादा है। ये आतंकवादी अफगान और अंतर्राष्ट्रीय सेना के खिलाफा मोर्चा खोले रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications