इस सप्ताह जम्मू एवं कश्मीर जाएंगे दलाई लामा
दलाई लामा के कार्यालय के संयुक्त सचिव तेनझिन तकल्हा ने कहा, "दलाई लामा पांच जून को गुलबर्ग पहुंचेंगे जहां वह अपने अनुयाइयों को उपदेश देंगे तथा अगले दिन एक धार्मिक समारोह में हिस्सा लेंगे।"
राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के भी इस समारोह में भाग लेने का कार्यक्रम है।
पडार उप जिले में स्थित गुलबर्ग में बौद्ध लोगों की बहुलता है जो नीलमणि की खानों के लिए काफी प्रसिद्ध है।
तकल्हा के मुताबिक दलाई लामा का किश्तवाड़ का यह पहला दौरा है। नोबेल पुरस्कार विजेता दलाई लामा ने गत वर्ष लेह का दौरा किया था।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान कश्मीर क्षेत्र के लद्दाख क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश से बौद्ध समुदाय के 25,000 से अधिक लोग इक्कठा होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications