सप्ताहांत में गुजरात पहुंच सकता है 'फेट'
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक तूफान ओमान की ओर बढ़ रहा है लेकिन इसके दोबारा गुजरात-कराची तट पर लौटने की संभावना है।
अब 'फेट' का केंद्र मुंबई से पश्चिम में करीब 1,400 किलोमीटर दूर और गुजरात के कच्छ से दक्षिणपश्चिम में 1,100 किलोमीटर दूर है।
चक्रवात के चलते अगले दो दिनों में सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में भारी वर्षा हो सकती है। तटीय गुजरात में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और मछुआरों को पानी में न जाने की सलाह दी गई है।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कांडला बंदरगाह सहित गुजरात के तटीय इलाकों से करीब 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।
इस आने वाले तूफान की उग्रता इतनी ज्यादा है कि अब तक इसमें सात लोगों की मौत हो चुकी है।
राजकोट, सुंदरनगर, जामनगर और मेहसाणा जिलों में बिजली कड़कने और दीवारें ढहने से ये मौतें हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications